कक्षा 7, पाठ – 1 (आत्मदीप)
शब्दार्थ किताब से लिखें
प्रस्तुत पंक्तियों के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. “मुझे न ------ देने को तैयार।”
प्रश्न-1) प्रस्तुत पंक्तियों में किसका मानवीकरण किया गया है?उत्तर-1 प्रस्तुत पंक्तियों में कवि द्वारा एक लघु दीप का मानवीकरण किया गया है।
प्रश्न-2 मिट्टी का दीपक किसका प्रतीक है?उत्तर- मिट्टी का दीपक भूमि, जल, आकाश, वायु और अग्नि का प्रतीक है।
प्रश्न-3 ‘दीपक’ के माध्यम से कवि ने क्या संदेश दिया है?उत्तर- दीपक के माध्यम से कवि ने संदेश दिया है कि मनुष्य को भी स्वयं अपना दीपक बनकर सही मार्ग खोलना चाहिए तथा समाज को सही राह की ओर अग्रसर करना चाहिए।
2. “पहले कर ------ दूसरी बार।”
प्रश्न- 1 प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से ली गई हैं? कवि का नाम बताइए।
उत्तर- प्रस्तुत पंक्तियाँ आत्मदीप नामक कविता से ली गई हैं। इसके रचयिता का नाम ‘हरिवंश राय बच्चन’ हैं।
प्रश्न-2 ‘दीपक’ की तुलना किससे की गई है?
उत्तर- ‘दीपक’ की तुलना मनुष्य से की गई है।
प्रश्न-3 प्रस्तुत पंक्तियों में प्रयोग किए गए तुकांत शब्दों को लिखिए।
उत्तर- बढ़ाए – पछताए
प्रश्न-4 दीपक और मनुष्यों में क्या समानता है?
उत्तर- कवि ने मानव और दीप में समानता बताते हुए कहा है कि दीपक के सदृश ही समर्पित मानव भी संसार के कल्याण के लिए स्वयं बलिदान देने के लिए तत्पर रहता है।
कक्षा 7, पाठ – 4 (चमत्कार)
शब्दार्थ किताब से लिखें
प्रस्तुत पंक्तियों के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. “आप न कहें ------ सारे दिन वही रहता था।”
प्रश्न 1 प्रस्तुत पंक्तियाँ किसने किससे कही हैं?
उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियाँ चंद्रप्रकाश द्वारा ठाकुर व ठकुराइन से कही गई हैं।
प्रश्न 2 चंद्रप्रकाश ने घर क्यों छोड़ दिया था?
उत्तर – ठाकुर साहब के घर में चंद्रप्रकाश ने चोरी की थी। अतः उसे पकड़े जाने का डर था इसलिए उसने स्वयं का बचाव करने हेतु घर छोड़ दिया था।
प्रश्न 3 ठाकुर और ठकुराइन चंद्रप्रकाश के विषय में क्या विचार रखते थे?
उत्तर – ठाकुर और ठकुराइन चंद्रप्रकाश का बहुत आदर करते थे। उसे अपना लड़का समझते थे। उस पर बहुत विश्वास करते थे।
प्रश्न 4 चंद्रप्रकाश कहाँ रहता था?
उत्तर – चंद्रप्रकाश ठाकुर साहब दिये घर/मकान में रहता था। यह मकान ठाकुर साहब के घर से बिलकुल मिला हुआ था।
2. “बड़ी मुबारक दावत थी तुम्हारी ------ हुई।”
प्रश्न-1 प्रस्तुत पंक्ति के वक्ता व श्रोता का नाम बताइए।
उत्तर- प्रस्तुत पंक्ति के वक्ता ठाकुर साहब तथा श्रोता चंद्रप्रकाश हैं।
प्रश्न-2 ठाकुर साहब के गहने वापस कैसे मिले?
उत्तर- ठाकुर साहब के घर से चंद्रप्रकाश ने ही गहने चुराए थे तथा वह यह बात अपनी पत्नी चंपा से छिपाकर रखता था। जब उसकी पत्नी को चंद्रप्रकाश की चोरी का पता चला तो वह उदास रहने लगी। जिस दिन नौकरी लगने की खुशी से चंद्रप्रकाश ने ठाकुर साहब को सपरिवार दावत के लिए बुलाया तो मौका देखकर चंद्रप्रकाश ने चोरी किया सामान वापस ठाकुर साहब के घर में रख दिया।
प्रश्न-3 चंपा के चरित्र की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- स्वाभिमानी व ईमानदार थी। बड़ों का भी आदर करती थी। उसने चंद्रप्रकाश के चोरी करने पर उसका साथ नहीं दिया अर्थात वह लोभी स्त्री भी नहीं थी।
No comments:
Post a Comment