Tuesday, 31 March 2026

Class 8 मैं सुमन हूँ / बाँस

पाठ – 1 : मैं सुमन हूँ
1. प्रस्तुत कविता के शब्दार्थ पुस्तक से लिखें।
2. प्रस्तुत पंक्तियों को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) व्योम के नीचे _ _ _ _ _ _ मैं सुमन हूँ।
प्रश्न 1 सुमन का आवास कहाँ होता है?
उत्तर : सुमन का आवास खुले आकाश के नीचे होता है।
प्रश्न 2 सुमन किसके साथ रहता है?
उत्तर : सुमन काँटों के साथ रहता है।
प्रश्न 3 काँटों के साथ रहने पर भी सुमन कैसा रहता है?
उत्तर : काँटों के साथ रहने पर भी सुमन प्रसन्नता के साथ रहता है।
प्रश्न 4 सुमन संबोधन किसके लिए किया गया है और क्यों?
उत्तर : सुमन संबोधन फूलों के लिए किया गया है। फूलों के माध्यम से कवि हम सभी मनुष्यों को भी संबोधित कर रहे हैं। कवि फूलों के माध्यम से मनुष्यों को प्रेरणा देना चाहते हैं कि जीवन में किसी भी परिस्थिति का सामना हमे सुमन के समान हमेशा प्रसन्नता के साथ करना चाहिए।
प्रश्न 5 कवि और कविता का नाम लिखिए –
उत्तर : कवि का नाम द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी और कविता का नाम “मैं सुमन हूँ” है।
(ख) रूप का श्रृंगार यदि मैंने किया है _ _ _ _ _ _“मैं सुमन हूँ।”
प्रश्न 1 प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से कवि ने प्रकृति के किस रूप पर प्रकाश डाला है?
उत्तर : कवि ने पुष्प के माध्यम से प्रकृति की नि:स्वार्थता पर प्रकाश डाला है।
प्रश्न 2 श्रृंगार शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर : श्रृंगार शब्द का अर्थ ‘सजावट’ और ‘सौंदर्य’ है।
प्रश्न 3 सुमन के हृदय में क्या भरा है?
उत्तर : सुमन के हृदय में स्नेह व प्रेम भरा हुआ है जो मनुष्य को एक सूत्र भी बाँधकर प्रेम के साथ रहने की प्रेरणा दे रहे हैं।
प्रश्न 4 इस कविता का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर : इस कविता का मुख्य संदेश यह है कि मनुष्य को
विपरीत परिस्थितियों में भी प्रसन्न रहना चाहिए। यदि जीवन दुख आए भी तो हमें घबराना नहीं चाहिए और साहस के साथ प्रसन्नता से आगे बढ़ना चाहिए।

पाठ 2 : बाँस

1 प्रस्तुत पाठ के शब्दार्थ पुस्तक से लिखें।

1- प्रस्तुत पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
क : “दूसरी ने उसकी ------ ------ ------ नमन किया।”
प्रश्न 1 आदमी बार-बार बाँस को नमन क्यों कर रहा था?
उत्तर : आदमी की लगा की बाँस ने ही उसकी जान बचाई है इसलिए वह उसे भगवान के रूप में देखने लगा और उस भारी बाँस को पानी से बाहर खींचकर बार-बार नमन करने लगा।
प्रश्न 2 ‘कृतज्ञता’ शब्द का क्या अर्थ है? इसका विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर : कृतज्ञता शब्द का अर्थ है “आभार”। इसका विलोम शब्द ‘कृतघ्न’ होता है।
प्रश्न 3 आदमी बाँस लेकर कहाँ जा रहा था? उसने क्या निश्चय किया?
उत्तर : आदमी बाँस लेकर पत्तनग्राम जा रहा था। जो जंगल के दूसरे छोर पर था। आदमी ने निश्चय किया था कि वह बाँस को घर ले जाकर नित्य उसकी पूजा करेगा।

2  -  “आर्य, इसे जो ------ ------ भाव से देखा।“
प्रश्न 1 आर्य कहकर किसे संबोधित किया गया है?
उत्तर : आर्य कहकर बाँस लेने वाले आदमी को बुद्ध द्वारा
संबोधित किया गया है।
प्रश्न 2 प्रस्तुत पंक्ति के वक्ता का परिचय दीजिए।
उत्तर : प्रस्तुत पंक्ति के वक्ता बुद्ध जी हैं। इन्हें शास्ता और
तथागत भी कहा जाता है।
प्रश्न 3 आदमी बॉस को कृतज्ञ भाव से क्यों देख रहा था?
उत्तर : आदमी को यह ज्ञात था कि उन बाँस के कारण
ही उसकी जान बची है। इसलिए वह उस बाँस को कृतज्ञ
भाव से देख रहा था।
प्रश्न 4 तथागत ने आदमी को क्या परामर्श दिया था?
उत्तर : नथावत ने आदमी को विवेक से काम लेने की सलाह देते
हुए बाँस से के सिर से उतार फेंकने और आराम से
घर जाने का परामर्श दिया।
प्रश्न 5 प्रस्तुत पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर : प्रस्तुत पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि उपयोगिता
के आधार पर वस्तुओं का संग्रह करना ही बुद्धिमानीपूर्ण आचरण का परिचायक है।

No comments:

Post a Comment

Class 8 मैं सुमन हूँ / बाँस

पाठ – 1 : मैं सुमन हूँ 1. प्रस्तुत कविता के शब्दार्थ पुस्तक से लिखें। 2. प्रस्तुत पंक्तियों को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –...