निम्नलिखित पंक्ति को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
पाठ - 1
खग उड़ते रहना जीवन भर
1. खग!................. जीवन भर!
प्र०1 अपना पथ कौन भूल गया है ?
उत्तर : कवि के अनुसार खग अपना पथ भूल गया है।
प्र० 2 कवि ने खग के माध्यम से क्या संदेश दिया है ?
उत्तर : कवि ने खग के माध्यम से मनुष्य को संदेश दिया है कि उसे जीवन पथ पर आने वाले संकटों से हताश होकर लक्ष्य मार्ग से पीछे नहीं हटना चाहिए।
प्र०3 कवि ने किस कार्य को मृत्यु से भी अधिक कष्टकारी कहा है ?
उत्तर : कवि ने अपने लक्ष्य से विमुख होकर पीछे हटने को मृत्यु से भी अधिक कष्टकारी कहा है।
2. यदि तू ———— जीवन भर !
प्रश्न 1 प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से ली गई हैं?
कवि का नाम बताइए।
उत्तर : प्रस्तुत पंक्तियाँ "खग उड़ते रहना जीवन भर" नामक कविता से ली गई हैं। इस कविता के कवि का नाम गोपालदास नीरज है।
प्रश्न 2 'बवंडर' शब्द का क्या अर्थ है? कवि ने खग के माध्यम से क्या प्रेरणा दी है?
उत्तर : ‘बवंडर’ शब्द का अर्थ उपद्रव है। कवि ने खग के माध्यम से मनुष्य को लक्ष्य प्राप्ति की ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी है।
प्रश्न 3 यदि खग लक्ष्य से विमुख होकर वापस लौट कर पड़ेगा तो क्या होगा?
उत्तर : यदि खग (मनुष्य) लक्ष्य से विमुख होकर वापस लौट पड़ेगा तो उसको प्रेम करने वाले लोग उससे उपहास का पात्र ही मानेंगे। अतः मनुष्य को सदैव अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment