Friday, 27 March 2026

Class 6 पाठ 1 व 2, खग उड़ते रहना जीवनभर व होमी जहाँगीर भाभा

शब्दार्थ पुस्तक से लिखें व याद करें।
निम्नलिखित पंक्ति को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए - 

पाठ - 1
खग उड़ते रहना जीवन भर

1. खग!................. जीवन भर!
प्र०1 अपना पथ कौन भूल गया है ?
उत्तर : कवि के अनुसार खग अपना पथ भूल गया है।
प्र० 2 कवि ने खग के माध्यम से क्या संदेश दिया है ?
उत्तर : कवि ने खग के माध्यम से मनुष्य को संदेश दिया है कि उसे जीवन पथ पर आने वाले संकटों से हताश होकर लक्ष्य मार्ग से पीछे नहीं हटना चाहिए।
प्र०3 कवि ने किस कार्य को मृत्यु से भी अधिक कष्टकारी कहा है ?
उत्तर : कवि ने अपने लक्ष्य से विमुख होकर पीछे हटने को मृत्यु से भी अधिक कष्टकारी कहा है।

2. यदि तू ———— जीवन भर !

प्रश्न 1 प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से ली गई हैं?
कवि का नाम बताइए।
उत्तर : प्रस्तुत पंक्तियाँ "खग उड़ते रहना जीवन भर" नामक कविता से ली गई हैं। इस कविता के कवि का नाम गोपालदास नीरज है।
प्रश्न 2 'बवंडर' शब्द का क्या अर्थ है? कवि ने खग के माध्यम से क्या प्रेरणा दी है?
उत्तर : ‘बवंडर’ शब्द का अर्थ उपद्रव है। कवि ने खग के माध्यम से मनुष्य को लक्ष्य प्राप्ति की ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी है।
प्रश्न 3 यदि खग लक्ष्य से विमुख होकर वापस लौट कर पड़ेगा तो क्या होगा?
उत्तर : यदि खग (मनुष्य) लक्ष्य से विमुख होकर वापस लौट पड़ेगा तो उसको प्रेम करने वाले लोग उससे उपहास का पात्र ही मानेंगे। अतः मनुष्य को सदैव अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।

पाठ 2 : डॉ० होमी जहाँगीर भाभा 

प्रस्तुत पंक्तियों के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
1. “यह डॉ० भाभा के _ _ _ _ _ _ _ _ लोहा माना जाता है।”
प्रश्न 1 : डॉ० भाभा ने भारत के लिए क्या कल्पना की थी ?
उत्तर : डॉ० भाभा ने भारत के लिए परमाणु ऊर्जी कार्यक्रम की कल्पना की थी। इस कारण विश्वस्तर पर भी भारत के नाभिकीय कार्यक्रम का लोहा माना जाता है।
प्रश्न 2 डॉ० भाभा ने उच्च शिक्षा कहाँ से प्राप्त की ? उस संस्थान के विषय में बताइए।
उत्तर : डॉ० भाभा ने हाईस्कूल परीक्षा पास करने के बाद अपनी उच्च शिक्षा कैंब्रिज विश्वविद्यालय से की। उस समय कैंब्रिज विश्वविद्यालय भौतिक विज्ञान के अध्ययन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता था।
प्रश्न 3 : होमी जहाँगीर भाभा कौन थे ? उनका जन्म कब और कहाँ हुआ ?
उत्तर : होमी जहाँगीर भाभा भारत के प्रमुख वैज्ञानिक थे। इनके जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ।

2 “किंतु डॉ० भाभा ने परमाणु _ _ _ _ _ _ उपयोगी सिद्ध होगी।
प्रश्न 1 : परमाणु ऊर्जा के विषय में डॉ० भाभा ने क्या विचार थे ?
उत्तर : डॉ० भाभा, परमाणु ऊर्जा के जनहित प्रयोग को समझते थे। वे जानते थे कि स्वतंत्र भारत को आगे बढ़ाने के लिए परमाणु ऊर्जा उपयोगी सिद्ध होगी।
प्रश्न 2 : भारत की आजादी से पूर्व डॉ० भाभा ने किसका ध्यान परमाणु ऊर्जा की ओर आकर्षित किया ?
उत्तर : भारत की आजादी से पूर्व डॉ० भाभा ने नेहरू जी का ध्यान परमाणु ऊर्जा की ओर आकर्षित किया।
प्रश्न 3 : TIFR का पूरा नाम क्या है? इसको किसने और कब प्रस्तावित किया? इसका उद्घाटन कब किया गया?
उत्तर : TIFR का पूरा नाम ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च’ है। इसको डॉ० भाभा ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 1945 में प्रस्तावित किया। उसके बाद सन् 1962 में इसकी स्थायी इमारत का उद्घाटन किया गया।
प्रश्न 4 : डॉ० भाभा के सम्मान में श्रीमती इंदिरा गांधी ने क्या किया?
उत्तर : डॉ० भाभा के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान स्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के परमाणु ऊर्जा संस्थान, ट्रॉम्बे (AEET) को डॉ० भाभा के नाम पर ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ (BARC) नाम दिया। यह अनुसंधान केंद्र भारत का गौरव है। आज भी विश्वस्तर पर परमाणु ऊर्जा के विकास में यह पथप्रदर्शक सिद्ध हो रहा है।


Revision work
प्रश्न 1 कवि खग के माध्यम से किसे प्रेरित कर रहे हैं?
उत्तर : कवि खग के माध्यम से मनुष्यों को प्रेरित कर रहे हैं।
प्रश्न 2 पंखो में गति न होने का क्या अर्थ है?
उत्तर : पंखों में गति न होने का अर्थ  थककर बैठ जाना है।
प्रश्न 3 : कवि ने प्रलय झकोरो किन्हे कहा है?
उत्तर : कवि ने प्रलय झकोरों जीवन पथ की कठिनाइयों को कहा है।
प्रश्न 4 : संसार किन लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करता है?
उत्तर : संसार उन लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करता है जो जीवन की कठिनाइयों से हार नहीं मानते और आवश्यकता पड़ने पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने जीवन का भी बलिदान कर देते हैं।
प्रश्न 5 : एटम बम कब, किसने और कहाँ गिराया?
उत्तर : द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका ने अगस्त 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर एटम बम गिराया।
प्रश्न 6 : TIFR की स्थाई इमारत का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर : सन 1962 में इस इमारत का उद्घाटन नेहरू जी के द्वारा हुआ।
प्रश्न 7 : डॉ भाभा के जीवन का महत्वपूर्ण परिवर्तन क्या था?
उत्तर : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद डॉ भाभा  इंग्लैंड नहीं जा पाए। डॉ भाभा ने बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में अध्यापन कार्य करने का निश्चय किया। यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण परिवर्तन था।

1 comment:

Class 8 मैं सुमन हूँ / बाँस

पाठ – 1 : मैं सुमन हूँ 1. प्रस्तुत कविता के शब्दार्थ पुस्तक से लिखें। 2. प्रस्तुत पंक्तियों को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –...