(साहिल, अभय और अमन मित्र हैं। वे आपस में बातचीत करते हैं।)
**अभय** – सोमवार को हमारी परीक्षा समाप्त हो जाएगी। उसके बाद विद्यालय में अवकाश होगा। तुम अवकाश में क्या करोगे?
**अमन** – अभय, मैं तो अपनी बहन के साथ मामा के घर जाऊँगा। मेरे मामा का घर गांधीनगर में है। मामा की दो बेटियाँ हैं। हम सब मिलकर घूमने जाएँगे, खेल खेलेंगे और आनंद करेंगे। फ़िल्में भी देखेंगे।
**साहिल** – मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली नगर जाऊँगा। वहाँ हम लाल किला देखेंगे। शहर में घूमेंगे। उसके बाद हम जयपुर जाएँगे। जयपुर में मेरे चाचा समाजसेवक हैं। उनके साथ हम विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। अभय, तुम अवकाश में क्या करोगे?
**अभय** – मैं तो इस अवकाश में कहीं भी नहीं जाऊँगा। मेरा बड़ा भाई डॉक्टर बनना चाहता है। उसकी परीक्षा की तैयारी चल रही है। पिता और माता उसकी सहायता करेंगे। मैं यहीं रहूँगा। यहाँ मैं चित्र बनाऊँगा। पुस्तकालय से पुस्तकें लाऊँगा और पढ़ूँगा।
हम विद्यालय जाएँगे।
रुद्र खेल के मैदान में खेलेगा।
कौशिक और धरा पुस्तकालय में पढ़ेंगे।
विद्या वहाँ नृत्य करेगी।
हम दोनों प्रयोगशाला में प्रयोग करेंगे।
No comments:
Post a Comment