**शिक्षक** – सभी को नमस्कार।
**छात्रा** – नमस्ते महोदय।
**शिक्षक** – विवेक, तुम्हारे हाथ में क्या है?
**विवेक** – श्रीमान, मेरे हाथ में कहानी की पुस्तक है।
**शिक्षक** – बहुत अच्छा। यहाँ अलमारी में भी अनेक पुस्तकें हैं। क्या सभी पढ़ते हैं?
**छात्रा** – हाँ महोदय। मेज़ पर क्या-क्या है?
**शिक्षक** – मेज़ पर पुस्तकें हैं। ज्यामिति का बॉक्स, पैमाना और कलमें भी हैं।
**विजय** – मेज़ पर पानी की बोतल भी है। बोतल में पानी है।
**शिक्षक** – कक्षा में क्या-क्या है?
**कृष्णा** – कक्षा में पंखा, कुर्सी और श्यामपट (ब्लैकबोर्ड) हैं।
**सुधीर** – कक्षा में शिक्षक और छात्र हैं।
**कुशल** – श्रीमान! मेरे बैग में पुस्तकें हैं। पुस्तकों में ज्ञान है।
**आचार्य** – बहुत अच्छा।
वृक्ष पर शाखाएँ हैं। शाखाओं पर फल हैं। फलों में मिठास है। वृक्ष पर बंदर कूदते हैं। वृक्ष पर पक्षी रहते हैं।
यह नगर का चित्र है। सड़क पर लोग चलते हैं। वाहन भी सड़क पर चलते हैं। पक्षी आकाश में उड़ते हैं। सिपाही वाहनों का नियंत्रण करता है।
यह मेरा घर है। सभी मुझसे प्रेम करते हैं। घर में मेरे पिता, माता और छोटी बहन हैं। छोटी बहन दूरदर्शन पर फिल्म देखती है। माता रसोई में भोजन पकाती है। पिता समाचार-पत्र में समाचार पढ़ते हैं।
मेरा मित्र अमेरिका देश में रहता है। वह वॉशिंगटन नगर में रहता है। वॉशिंगटन नगर में अमेरिका देश के राष्ट्रपति रहते हैं। वहाँ अनेक दर्शनीय स्थान हैं।
No comments:
Post a Comment