**आचार्य** – अहो, बहुत अच्छा! आज कक्षा में सिंह हैं। लोग हैं। हाथी हैं। पर्वत हैं। ……
**छात्रा** – श्रीमान! ये हमारे चित्र हैं।
**आचार्य** – सुंदर चित्र हैं। बधाई हो। यहाँ किसका कौन-सा चित्र है?
**दीक्षा** – महोदय! यह सूर्योदय का चित्र दिवाकर का है।
**जया** – वह विद्यालय का चित्र कृपा का है।
**दिवाकर** – उद्यान (वाटिका) का चित्र जया का है।
**कृपा** – दीक्षा का चित्र यहाँ है। यह बहुत अच्छा चित्र है।
**जया** – सिंह का चित्र भरत का है, खेल के मैदान का चित्र सचिन का है, मंदिर का चित्र मोहन का है।
**कुमार** – महोदय! यह मेरा चित्र है। जया! तुम्हारा चित्र कहाँ है?
**जया** – कुमार! मेरे ये तीन चित्र हैं।
**आचार्य** – सभी चित्र सुंदर हैं।
**छात्र** – धन्यवाद, श्रीमान!
**आचार्य** – स्वागत है।
हरिवंश राय के दो पुत्र हैं – अमिताभ और अजिताभ। अमिताभ की पत्नी जया है। उन दोनों का एक पुत्र अभिषेक और एक पुत्री श्वेता है। अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या है। आराध्या के पिता अभिषेक हैं। श्वेता के पति निखिल हैं। उन दोनों का पुत्र अगस्त्य है। नव्या नवेली के मामा अभिषेक हैं। आराध्या के दादा अमिताभ और दादी जया हैं। हरिवंश राय के पोते अभिषेक और पोती श्वेता हैं।
No comments:
Post a Comment