Wednesday, 8 July 2026

Hindi Ch 6 सम्मान

 प्रस्तुत पंक्तियों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखकर लिखिए - 

1. “क्या मैं अछूत हूँ जो आप मेरे साथ खाना नहीं खाती?”
प्र०-1 प्रस्तुत पंक्ति के वक्ता व श्रोता कौन हैं?
उत्तर : प्रस्तुत पंक्ति के वक्ता निभा व 
श्रोता उसकी साथ की लड़कियाँ हैं।
प्र०-२ लड़कियों ने निभा की बात का क्या जवाब दिया?
उत्तर :  लड़कियों ने निभा को जवाब देते हुए कहा कि हमें गँवारों के साथ खाना अच्छा नहीं लगता।
प्र०- 3 निभा कैसी लड़की थी?
उत्तर : निभा एक सकारात्मक विचारों वाली प्रतिभाशाली व बुद्धिमान लड़की थी।


2. “तुमने अपने परिवार _ _ _ _ _ _ _प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।”

प्र०-1 प्रस्तुत पंक्तियां किसने, किससे कही है?
उत्तर प्रस्तुत पंक्तियाँ जिलाधिकारी साहब ने निभा से कही है।

प्र०-२ जिलाधिकारी साहब ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर : निभा ने कला संगीत व पढ़ाई में पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। इसी कारण जिलाधिकारी साहब ने निभा को बधाई देते हुए ऐसा कहा।

प्र०-३ जिलाधिकारी साहब निभा के घर क्यों गए थे?
उत्तर : जिलाधिकारी साहब निभा के घर उसे बधाई देने तथा राज्यपाल के द्वारा दिए जाने वाला सम्मान का आमंत्रण पत्र देने गए थे।

No comments:

Post a Comment

Hindi Ch 6 सम्मान

 प्रस्तुत पंक्तियों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखकर लिखिए -  1. “क्या मैं अछूत हूँ जो आप मेरे साथ खाना नहीं खाती?” प्र०-1 प्रस्तुत ...